Thursday, 17 December 2015

फर्रूखाबादः जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जिले की कायमगंज तहसील के लोहिया ग्राम हमीरपुर खास के प्राथमिक विद्यालय का आज निरीक्षण करने के दौरान माॅ-बाप द्वारा छोटे- छोटे बच्चों को विद्यालय न भेजकर खेत में तम्बाकू आदि काम कराये जाने के मामले को लेकर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल को निर्देश देते हुये कहा कि ऐसे अभिभावकों को नोटिस भेजे और हिदायत दे कि छोटे-छोटे बच्चों से यदि आप खेतों का काम कराते हैं। तो यह अपराध हैं और ऐसे अभिभावकों के विरूद्व पुलिस कार्यवाही भी करायी जा सकती हैं।
जिला पंचायत चुनाव के बाद आज मंगलवार को कायमगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण की मौजूदगी में कड़ाके की शुरू हुई ठण्ड से फरियादियों के संख्या पिछले अब तक आयोजित हुये तहसील दिवसों की तुलना में कम रही।
तहसील दिवस आयोजन के साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लोहिया ग्राम हमीरपुर खास में गांव पंचायत के सबसे बुजुर्ग हाजी सुज्जन को बुलाया इस दौरान गांव के अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों से प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के कम संख्या में आने की जानकारी ली और ग्रामीणों से अनुरोध किया कि गांव के सभी अभिभावक माॅ-बाप अपने छोटे-छोटे बच्चों से खेतों पर काम न करा करके शिक्षा दिलाने के लिये विद्यालय को भेजे। इस दौरान उन्होेने गांव में कुछ गलियों के निर्माण कार्य पर कहा कि नये प्रधान के शपथ लेने के बाद गलिया बनाना सुनिश्चत होंगी। उन्होने जिला विकास अधिकारी भगवती चरन वर्मा को गांव के अवशेष विकास कार्यो को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिये।

No comments:

Post a Comment