Tuesday, 15 December 2015

:प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण छोटे-छोटे बच्चों को अभिभावक विद्यालय भेजने में रूचि लें। फर्रूखाबादः जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जिले की कायमगंज तहसील के लोहिया ग्राम हमीरपुर खास के प्राथमिक विद्यालय का आज निरीक्षण करने के दौरान माॅ-बाप द्वारा छोटे- छोटे बच्चों को विद्यालय न भेजकर खेत में तम्बाकू आदि काम कराये जाने के मामले को लेकर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल को निर्देश देते हुये कहा कि ऐसे अभिभावकों को नोटिस भेजे और हिदायत दे कि छोटे-छोटे बच्चों से यदि आप खेतों का काम कराते हैं। तो यह अपराध हैं और ऐसे अभिभावकों के विरूद्व पुलिस कार्यवाही भी करायी जा सकती हैं।

No comments:

Post a Comment